
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास एक धमाका होने की सूचना मिली है। दूतावास के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि दिल्ली पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच में जुटी हैं। इजरायली विदेश मंत्रालय ने भारतीय समकक्ष से वार्ता कर रही है। दोनों मिलकर धमाके की घटना की जांच कर रहे हैं।
समाचार एजेंसियों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, सेंट्रल हिंदी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि उन्होंने शाम करीब 5 बजे धमाके की आवाज सुनी। बाहर एक पेड़ के पास से धुआं उठता दिखाई पड़ा।
इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को हिला दिया है। इसलिए, मामले की गहन जांच की जा रही है। इजरायल-हमास जंग के दौरान होने वाली इस घटना ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को चेताया है।