राजस्थान भवन में धूमधाम से मना कालका माता का जन्मोत्सव



जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित राजस्थान भवन में बुधवार को श्री महाकाली शक्तिपीठ अमरसर धाम वाली कुलदेवी श्री कालका मातारानी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. श्री कालका माता परिवार टाटानगर द्वारा आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में श्री गणेश वंदना के साथ भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर रात तक चलते रहा. 

इससे पहले संध्या 4.30 बजे से कालका माता की पूजा अर्चना शुरू हुई. सुमन-गांविंद नागेलिया ने पूजा की और बलराम पंडित ने पूजा करायी तथा सबको रक्षा सूत्र बांधा. महोत्सव में सभी महिलाएं चुंदड़ी ओढ़े व राजस्थानी परिधान में थी. स्थानीय भजन गायिका प्रीती शर्मा ने भजनों और मंगल पाठ से माता रानी को रिझाया. माता के चरणों में मंगलपाठ का वाचन के साथ ही भजनों की प्रस्तुति के दौरान माता परिवार के बच्चों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में भजनों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गयी, जिसने सबका मन मोहा.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form