किरीबुरु : झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम सारंडा क्षेत्र की जनता को परेशान व बेवकूफ बनाने वाला कार्यक्रम है. इससे सारंडा क्षेत्र की जनता का कोई भला नहीं हो रहा है. उक्त बातें झारखण्ड मजदूर संघर्ष संघ के महासचिव अफताब आलम ने कहीं.
उन्होंने कहा कि मेघाहातुबुरु उत्तरी पंचायत में 22 दिसम्बर को इसका आयोजन किया गया. यहां आधार से जुड़ी समस्याओं का समाधान हेतु स्टॉल लगाया गया. लेकिन आधार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान नहीं किया गया. इसके लिये प्रखंड कार्यालय नोवामुंडी में आने की बात कही गई. जब लोगों को सभी समस्याओं का समाधान हेतु प्रखंड कार्यालय ही जाना है तो फिर ऐसे शिविरों का आयोजन कर जनता का समय क्यों बर्बाद किया गया.
