झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने बैठक में आंदोलन की दी चेतावनी



नोवामुंडी : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार देर शाम को सेल के एग्जीक्यूटिव सेल कर्मियों के साथ रेलवे मार्केट स्थित अपने कार्यालय में बैठक की. बैठक की अध्यक्षता रामा पांडे ने की. 

इस दौरान झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि गुवा में एएलसीएलईओ मैं शिकायत दर्ज कराई गई है कि रिटायर कर्मी को रिटायर होने से पूर्व उसके एक आश्रित को गुवा सेल में नौकरी दी जाए. रिटायर्ड कर्मियों को सेल प्रबंधन द्वारा आवास खाली करने का नोटिस दिया गया है इसे बंद किया जाए, सेवानिवृत सेल कर्मियों को 2.5 लाख रुपए लेकर आवास आवंटन की जाए, जैसा की सेल के अन्य सेक्टर में यह स्कीम लागू है. 

ठेका श्रमिकों से हाई स्किल्ड का कार्य कराया जाता है तो उसे हाई स्किल्ड का वेतन भुगतान की जाए.गुवा सेल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहाली की जाए.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form