IPS बोल रहे हैं, लड़की के फोन में तुम्हारा गंदा VIDEO है; झांसा देकर शख्स से ₹39,000 की ठगी

मबवाी2.jpg

रांची : साइबर ठग लोगों से ठगी करने के लिए नये-नये हथकंडे अपनाते रहते हैं। इस बार राजधानी रांची से जो मामला सामने आया है उसमें आईपीएस अधिकारी का सहारा लेकर ठगी की गई है। मामला धुर्वा सेक्टर टू का है। जहां पीड़ित ने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है और बताया है कि एक शख्स ने आईपीएस बनकर फोन किया और कहा कि आपका आपत्ति जनक वीडियो लड़की के मोबाइल पर है। अगर डिलीट नहीं करवाएं तो तो अरेस्ट कर लेंगे। यह कह मो. जियाउल हक से 39 हजार रुपए की ठग लिए गये। 


दर्ज प्राथमिकी में मो. जियाउल हक ने बताया है कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आया। कॉल पर एक लड़की थी। उसने कुछ देर उनसे बात की। फिर उनके फोटो को एडिट कर धमकाने लगी। इसके बाद उन्हें फिर एक अन्य अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को आईपीएस बताया। उसने कहा कि अपना वीडियो डिलीट करवाओ नहीं तो तुम्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसने एक और नंबर दिया और कहा कि यह नंबर सोशल मीडिया वाले का है। उससे बात कर अपना वीडियो डिलीट करवाओ।


मो. जियाउल ने उक्त नंबर पर कॉल किया। उसने पहले कहा कि वीडियो डिलीट करने के लिए 12950 रुपए लगेगे। मो. जियाउल ने पैसे भेज दिए। फिर उसने कहा कि लड़की के मोबाइल पर आपका वीडियो है इसलिए आपका मोबाइल हैक करना रहोगा। इसके लिए और 25900 रुपए लगेगे। मो. जियाउल ने फिर पैसे भेज दिए। इसके बाद उन्हें ना कोई फोन आया और ना ही कोई वीडियो डिलीट किया गया। इसके बाद मो. जियाउल समझ गए कि उनके साथ ठगी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form