शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर पत्नी को हथौड़ी से पीटकर मार डाला


 

रांची : पंडरा ओपी क्षेत्र के बनहौरा में शराब के लिए रुपए नहीं मिलने से नाराज पति ने पत्नी की हथौड़ी से वारकर हत्या कर दी। पत्नी पूनम एक्का के सिर पर हथौड़ी से वार करते समय पति सुनील एक्का नशे में धुत था। इससे पूर्व उसने पत्नी के साथ विवाद में धक्का-मुक्की भी की थी।


घटना की जानकारी रविवार को शाम में पंडरा ओपी के थानेदार को उस समय हुई जब पति सुनील खुद ओपी पहुंचा और अपना जुर्म कबूल करते हुए घटना की जानकारी दी। वह गुमला जिला के पालकोट का निवासी है। मृत पत्नी सिसई की रहने वाली थी। दोनों रांची में मजदूरी का काम करते थे। 

मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस सुनील को साथ लेकर बनहौरा पहुंची, जहां वह बालो तिर्की के आवास में किराया पर रहता था। कमरे का दरवाजा खोलने पर पुलिस ने महिला का शव फर्श पर पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की घटना में प्रयुक्त हथौड़ी को पुलिस ने कमरे से बरामद कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form