
रांची : ‘पुलिस दीदी इसे छोड़ना मत’, दरिंदगी का शिकार बनी पहली कक्षा की बच्ची ने रोते हुए जब ये गुहार लगाई तो थाना में मौजूद सभी लोग चौंक पड़े। बच्ची के साथ आयी नानी ने बताया कि 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। मामला यूपी के साहिबाबाद, लिंक रोड कॉलोनी का है। यहां एक होटल कर्मचारी ने बच्ची को उस समय हवस का शिकार बनया, जब वो भंडारा से प्रसाद लेने गयी थी। होटल कर्मचारी बच्ची को पहले से पहचानता था। लेकिन बच्ची उसे नहीं जानती थी। कर्मचारी ने इसी फायदा उठकर बच्ची के साथ दरिंदगी की। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।
बच्ची ने बताया कि 17 दिसंबर को उसके साथ हैवानियत हुई। उस समय वो घर से कुछ दूर भंडारे में प्रसाद लेने गयी थी। इसी समय आरोपी की नजर अकेली बच्ची पर पड़ी। वो उसे बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। शनिवार को जब बच्ची ने आरोपी को देखा तो उसने उसे पहचान लिया। इसके बाद बच्ची की नानी को हादसे का पता चला। बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसे चुप रहने की धमकी दी थी। बता दें कि बच्ची के मां-बाप नहीं हैं, औऱ वो अपनी नानी के साथ रहती है।