रांची: राजधानी में छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं. ताजा मामले में रातु थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ तीन युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने रातु थाने में युवकों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है.
पुलिस पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। आरोप के मुताबिक सात दिसंबर की शाम छह बजे 11 वर्षीय बच्ची एक दुकान से सामान खरीद कर घर वापस आ रही थी. तभी वहां खड़े तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की. घऱ आकर बच्ची ने इसकी जानकारी दी. पता चलते हीं लड़की के भाई और मां एक आरोपित के पास पूछताछ करने पहुंचे. इस दौरान आरोपी ने तलवार से पीड़िता के भाई पर हमला कर दिया. जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. उसका इलाज रांची सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. इसके बाद पीडिता के तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई. मामले में आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है.
