रांची: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के तरफ से लगातार कारवाई की जा रही है. इसी बीच गढ़वा जिले के रंका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिसमें पुलिस ने जेजेएमपी के कुख्यात नक्सली मनोज राम को रामकंडा थाना क्षेत्र के दुर्जन गाँव से गिरफ़्तार किया है. इसके साथ हीं पुलिस ने उसके पास से भारी संख्या मे अत्याधुनिक हथियारों का जखीरा बरामद किया है.
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार नक्सली रंका के ढेगुरा मे हुए मुठभेड़ मे शामिल था. पुलिस लाइन मे आयोजित प्रेसवार्ता मे एसपी दीपक पाण्डेय ने इस संबंध में जानकारी दी. उन्होनें बताया की गुप्त सूचना मिली थी की जेजेएमपी नक्सली दस्ता का एक सदस्य हथियारों के साथ रमकण्डा थाना क्षेत्र के दुर्जन गाँव मे छिपा हुआ है. जिसके बाद डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व मे एक टीम गठित कर छापेमारी की गई. जिसमें पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए नक्सली को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार नक्सली के पास से बरामद हथियार की सूची-
- इंसास राइफ़ल-1
- इंसास राइफ़ल का मैंगजीन-01
- 5.56mm कैलिबर का गोली-06
- 315 बोर का राइफ़ल -04
- 315 बोर में लगने वाले मैंगजीन -04
- 315 बोर का गोली -4
- गोली रखने हेतु पाउच-02
