'एजी! पेस्ट्री खाना है' पति को झांसा देकर बस से उतर भागी पत्नी, फिर......

premi10.jpg

रामपुर: यूपी के रामपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। चार साल पहले एक युवक ने बरेली की युवती से शादी की थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक था। कुछ दिन पहले पति को किसी काम से प्रयागराज जाना था। उसने सोचा पत्नी को घऱ पर अकेला छोड़कर कैसे जा सकता हूं। इसलिए पत्नी को उसकी बहन के घर पर छोड़ दिया और खुद प्रयागराज चला गया। कुछ दिन बाद वापस लौटा तो बीवी को लेने उसके घर गया। वहां से दोनों साथ निकले। इसके बाद रास्ते में बीवी ने पति से एक डिमांड कर दी। पति बीवी की डिमांड पूरी करने के लिए बस नीचे उतरे। वापस लौटा तो पत्नी गायब थी। 

मामला शाहबाद कस्बे के मोहल्ला फर्राशान का है। यहां के रहने वाले महबूब ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह बरेली जिले के सिरौली निवासी शाईन से हुआ था। शाईन को पति ने शादी में जेवरात भी दिए गए थे। शादी के कुछ दिन बाद उसको किसी काम से प्रयागराज जाना था। इसलिए शाईन को साथ लिया और उसकी बहन के घर छोड़ दिया। प्रयागराज से जब वह वापस लौटा तो शाईन को साथ लिया और रामपुर के लिए रवाना हुआ। दोनों बस में बैठे थे। रास्ते में शाईन ने महबूब से पेस्ट्री खाने की इच्छा जताई। महबूब बीवी के लिए पेस्ट्री लेने के लिए नीचे उतरा। वापस आया तो बस में पत्नी नहीं थी। महबूब का आरोप है कि शाईन अपने साथ 15 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर भी लेकर भागी है। 

पति का आरोप है कि पत्नी ने उसे धोखा दिया है। शादीशुदा होने के बावजूद सैफनी निवासी इस्लाम से दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी जब उसे हुई तो वह व्यक्ति के घर पहुंचा और बीवी से जेवर, पैसे मांगी। इस पर उसे वहां से धक्के देकर निकाल दिया गया। महबूब ने बताया कि पांच नवंबर को वह अपने घर पर था। इसी दौरान उसकी बीवी और उसका दूसरा पति इस्लाम लाठी-डंडा लेकर पहुंचे। सभी ने मिलकर उसकी पिटाई की। महबूब ने इस बारे में जब थाने में सूचना दी तो उसकी शिकायत नहीं सुनी गई। इसके बाद महबूब  कोर्ट गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form