जमशेदपुर : उलीडीह में शादी की पार्टी में डीजे बजाने से नाराज पड़ोसियों ने बाप-बेटे को पीट कर जख्मी कर दिया. इस घटना में पिता रोबिन और पुत्र अभिषेक को गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए एमजीएम में भर्ती कराया गया है. घायल अभिषेक ने बताया कि उसके बड़े भाई के शादी की पार्टी थी.
उन्होंने खुद ही रात होने पर डीजे बंद कर दिया था. इसी दौरान पड़ोसी चार-पांच लोगों के साथ आए और मारपीट करने लगे उसके पिता रॉबिन पर हमला किया, जिससे चेहरे, हाथ और पांव में गंभीर चोटे आई हैं. अभिषेक के चेहरे पर चोट के साथ होंठ फट गया है.
