21 जनवरी को नीतीश कुमार का झारखंड दौरा, रामगढ़ में कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्बोधित

nitish_coming_ranchi.jpg

रांची : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 जनवरी को झारखंड के रामगढ़ आएंगे। यहां झारखंड जदयू की ओर से नीतीश जोहार नामक विशाल यात्रा निकाली जाएगी। नीतीश कुमार के दौरे की जानकारी झारखंड के जदयू प्रदेश प्रभारी सह बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने दी है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि रामगढ़ के बस स्टैड के पास सिदो कान्हू मैदान में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।  

अशोक चौधरी ने बताया कि नीतीश कुमार के दौरे के लिए रामगढ़ को इसलिए चुना गया क्योंकि वहां जदयू की पुरानी पकड़ है। इसलिए अभी रामगढ़ को चुना गया है। इस दौरान हमारी कोशिश होगी कि हम रामगढ़ के पांचों प्रमंडल में उनकी सभा हो। सभा को तैयारियों और इसे सफल बनने के लिए जदयू नेता मधुकर सिंह को कॉ-ओर्डिनेटर बनाया गया है। पार्टी पूरी मजबूती के साथ आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरेगी। इसके लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया जाएगा। 

जानकारी हो कि 2024 में लोकसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में नीतीश कुमार ने झारखंड में पार्टी को मजबूत करने की कवायत शुरू कर दी है। नीतीश लगातार कोशिश कर रहे हैं कि झारखंड में उनकी पार्टी का विस्तार हो पाए।इस कड़ी में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ शीर्ष नेता लगातार बैठक कर रहे है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form