बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट गेस्ट हाउस के समीप एनएच 49 पर सोमवार की देर रात दो ट्रकों में आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में एक चालक की मौत हो गई. दूसरे ट्रक के चालक तथा सह चालक घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक ट्रक (WB23 डी 3674) पेपर ड्रम लोड करके जमशेदपुर से कोलकाता जा रहा था. उसी समय ट्रक (WB 33 सी 4379) धान लोड करके गलत दिशा से पंप पर तेल भरवा कर बहरागोड़ा की ओर आ रहा था. साथ ही नियंत्रण खो जाने से दोनों ट्रक में टक्कर हो गयी.
इस दौरान पेपर ट्रक सड़क पर पलट गया और चालक के अंदर दब कर मौत हो गई. दूसरी ओर धान लदे ट्रक का चालक व सहचालक दोनों बुरी तरह से घायल हो गए. सूचना पाकर बरसोल थाना प्रभारी रामदयाल उरांव अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा भेज दिया. वहां दोनों का इलाज जारी है. वहीं दबे हुए चालक को क्रेन की सहायता से निकालकर अंत्यपरीक्षण के लिए घाटशिला अस्पताल भेज दिया गया.
