मनोहरपुर : टोटमिक कुड़मी समाज नंदपुर के तत्वावधान में सोमवार को नंदपुर मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस आयोजन के मुख्यकर्त्ता रंजीत महतो ने बताया कि यह प्रतियोगिता समाज के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेल के प्रति बढ़ावा देने के उद्देश्य आयोजित किया गया है. इस प्रतियोगिता में मनोहरपुर, आनंदपुर व सोनुआ प्रखंड की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया. बतौर मुख्य अतिथि समाज के प्रबुद्ध, गणमान्य भगत सिंह महतो व अन्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का उद्घाटन किया. इस प्रतियोगिता में सभी टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासित व बेहतर प्रदर्शन किया. वहीं फाइनल खेल में विजेता मधुपुर की टीम एवं उपविजेता रही सोनुआ टीम को मुख्य अतिथि भगत सिंह महतो ने पुरस्कृत किया.
