20 सालों में BJP जितना नौकरी नहीं दे पाई उतना हम 4 सालों में दे दिए : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

dhrit6.jpg

रामगढ़ में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम को रामगढ़ के गोला प्रखंड के चाड़ी पंचायत अंतर्गत तिरला मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिरकत किया। इस दौरान उन्होंने जमकर केंद्र पर निशाना साधा। आज उन्होंने कई बाते कहीं। रोजगार से जुडे़ मुद्दों बार भी बात की। उससे पहले उन्होंने रामगढ़ के पूर्व विधायक ममता देवी का जिक्र किया। दरअसल मंच पर पूर्व विधायक ममता देवी बैठी हुई थीं, उन्हें देखते हुए सीएम कहने लगे ममता देवी आपकी विधायक थीं, लेकिन विरोधी की षडयंत्र से इनकी विधायकी चल गई। विपक्ष को लगा कि एक विधायक के जाने से हमारी सरकार गिर जाएगी। ये रोज सपना देखते हैं कि ये सरकार गिरी और हम गद्दी पर बैठ जाएंगे। गलती उनकी नहीं है दरअसल ये लोग 2 साल तक मखमल की गद्दे पर बैठे थें अब अचानक उतार कर पत्थर पर रख दिया गया है तो साजिश तो रचेंगे। 


आगे उन्होंने कहा कि ममता देवी यहां के डिग्री कॉलेज को लेकर हमसे लड़ती रहीं। हमने डिग्री कॉलेज को स्वीकृति दे दिया है। बहुत जल्द हम आधारशिला रखेंगे। इनकी सरकार में लोग राशन कार्ड हाथ में लेकर मर गये। लोगों का 11 लाख राशन कार्ड डिलीट कर दिया। कोरोना, सुखाड़ की स्थिति में भी हमने किसी मजदूर को मरने नहीं दिया। बल्कि अपने मजदूर भाईयों को हम हवाई जहाज लेकर आए। हमारी मंत्री मंडल पूरे राज्य में नजर रखता था। राज्य को हमने बचा लिया लेकिन दो मंत्री मारे गये। विपक्ष के लोग कंबल तान कर बैठे थे। पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया। लोगों को भटकने मरने के लिए छोड़ दिया लेकिन हमने उनका साथ नहीं छोड़ा। 

रोजगार को लेकर सीएम ने कहा हम युवाओं के लिए नियुक्ति निकाल रहे हैं। जितना 20 साल में बीजेपी की सरकार नौकरी नहीं दे पाई हमने उतना 4 साल में दे दिया। अभी और भी नियुक्ति निकलेगी। चाहे वह सरकारी हो या गैर सरकारी। यहां कोई भी उद्योग लगेगा तो उसमें 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। इन लोगों से  20 साल तक यह नियमावली तक नहीं बन पा रहा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form