झारखंड में 4,919 सिपाही की बहाली जल्द, 15 जनवरी से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

jssc11.jpg

रांची : जेएसएससी ने झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का विज्ञापन जारी कर दिया है। झारखंड में 4919 सिपाही बहाल किये जाएंगे। नियमित में 3799 पदों पर और बैकलॉग में 1120 सिपाहियों के पदों पर बहाली की जाएगी। 15 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। 14 फरवरी तक आवेदन की अंतिम तारिख है। 16 फरवरी तक परीक्षा शुल्क का भुगतान किया जाएगा। 18 फरवरी तक अभ्यर्थी फोटो व हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन का प्रिंट आउट ले सकेंगे। 

20 से 22 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थी का नाम, जन्मतिथि, ई- मेल आईडी व मोबाइल नंबर को छोड़कर अन्य त्रुटियों को ठीक कर पाएंगे। जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थी 100 रुपये परीक्षा शुल्क देंगे, जबकि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के अभ्यर्थी 50 रुपये परीक्षा शुल्क देंगे। इस नियुक्ति में होमगार्ड को 50 फीसद आरक्षण दिया जाएगा। होमगार्ड को अधिकतम उम्र सीमा में पांच साल की छूट दी जाएगी। होमगार्ड के पदों पर अभ्यर्थी नहीं मिलने पर उन पदों पर गैर होमगार्ड के अभ्यर्थियों से भरा जाएगा।


सिपाही नियुक्ति में नियमित पद

रांची - 76, खूंटी - 86, सिमडेगा - 103, गुमला - 12, हजारीबाग- 212, कोडरमा - 42, चतरा - 50, गिरिडीह - 452, रामगढ़ - 200, बोकारो - 136, धनबाद - 337, पलामू - 44, लातेहार - 112, दुमका - - 164, जामताड़ा -52, देवघर - 343, गोड्डा - 46, साहेबगंज - 131, पश्चिमी सिंहभूम - 322, सरायकेला खरसावां - 305, झारखंड पुलिस ट्रेनिंग सेंटर - 10, रेल धनबाद - 244, जंगल वार फेयर स्कूल - 14, कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर - 52 और रेल जमशेदपुर - 254

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form