Jharkhand Weather Upadate : झारखंड में 3 डिग्री तक गिरा पारा, 4 दिन बाद और बढ़ेगी ठिठुरन

कदपीो21.jpg

रांची: झारखंड शीतलहर की चपेट में है। शीतलहर का सबसे ज्यादा असर रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में हैं। जबकि 19 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिनों तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। रांची से सटे कांके क्षेत्र का न्यूनतम तापमान बुधवार को 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो जम्मू और शिमला से भी कम है।  यहां हवा 2.2 किमी प्रति घंटे की गति से चली। वहीं रांची का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

पश्चिमी भागों में भी ठंड का कहर 

मैकलुस्कीगंज में भी तापमान का उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार की सुबह पांच बजे मैकलुस्कीगंज स्थित गॉर्डन गेस्ट हाउस में न्यूनतम छह डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। झारखंड के पलामू, चतरा और इसके पश्चिमी भागों में भी ठंड का कहर जारी है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम बदलाव हो रहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form