जमशेदपुर : दिल्ली के संसद मार्ग स्थित एमडीएमसी हॉल में अटल जी की जन्मजयंती पर सैल्यूट तिरंगा द्वारा अटल तिरंगा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा.
इस कार्यक्रम में देश भर के अलग अलग क्षेत्रों में अच्छे कार्य करने वाले विभूतियों को अटल तिरंगा सम्मान से समानित किया जायेगा.जिसमें झारखंड से सरदार शैलेंद्र सिंह को भी उनके द्वारा समाज सेवा में अमूल्य योगदान देने के लिए चयनित समिति द्वारा चयन किया गया हैस.
26/11 एवं कारगिल के हीरो रहे एनएसजी कमांडो दिनेश हुड्डा, राजेश राज जर्नलिस्ट दूरदर्शन, खेल से दीप्ति दया होम, आलोक राज डीजीपी विजिलेंस, अनिल प्रथम एक्स डीजीपी गुजरात,आलोक सिंह आईजी सीआरपीएफ, कर्नल अजय कोंठियाल सहित कई अन्य देश की बिभुतिया शामिल है.
