जमशेदपुर : आजाद समाज पार्टी ने मानगो पुलिया में प्रतिदिन होने वाले जाम से मुक्ति दिलाने की मांग उपायुक्त से की है. इस संबंध में सोमवार को पार्टी ने एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा. इसमें बताया गया है कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा हेलमेट व पेपर जांच के नाम पर भी आमजन को परेशान किया जाता है.
पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव नईम खान ने बताया कि मानगो चौक से लेकर पुल पार वाले गोल चलकर तक हर दिन सुबह 10 बजे से 1 बजे तक और शाम को 4 से 7 बजे तक यातायात की गंभीर समस्या रहती है. प्रतिदिन हजारों की संख्या में आमजन घंटो जाम में फंसे रहते हैं, इसका मुख्य कारण मानगो चौक में स्थित तीन मार्ग है, जहां से हजारों वाहन साकची की तरफ जाते हैं.
कुछ वाहन गलत दिशा से आती जाती है एवं साकची बस पड़ाव के बाहर काफी बसें खड़ी रहती हैं, जिस कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है. फैक्ट्री एवं बाहर से आने वाली बड़ी गाड़ियां के शहर में आने से भी यह जाम लगता है.
