कुदाबुरु में 3 IED बम बरामद, सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने का था इरादा

a942.jpeg

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम: सोनुवा थानाक्षेत्र अंतर्गत कुदाबुरु गांव के पास स्थित जंगल से पुलिस के जवानों ने 3 आईईडी बम बरामद किया है। आशंका है कि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से इन्हें जंगल में प्लांट किया गया होगा। सोमवार को नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान ये बम बरामद किए गए। सुरक्षाबलों ने बम निरोधक दस्ता की मदद से जंगल में ही उन्हें नष्ट कर दिया। सुरक्षाबल के जवान पिछले कई महीनों से पूर्वी सिंहभूम के घने जंगलों में शीर्ष नक्सल नेता मिसिर बेसरा, अनमोल मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन के दस्ते के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। 

सोमवार को सूचना मिली थी कि नक्सलियों का एक दस्ता इलाके में सक्रिय है। सूचना के आधार पर चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बीएन, 203बीएन, 205 बीएन, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 बीएन, 197 बीएन, 157 बीएन, 174 बीएन, 193बीएन, 134 बीएन, 26 बीएन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। 10 अक्टूबर से ही पुलिस और सुरक्षाबलों का संयुक्त ऑपरेशन कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा, बोयपाईससांग, कटम्बा, बोरोय, बायहातु और लेमसाडीह सहित टोंटो थानाक्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुंबाहाका, रेगड़ा, गोबुरू, लुईया और पाटातोरब में नक्सल विरोधी अभियान जारी है। इस दौरान झारखंड में कई नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form