Ranchi: उद्योग विभाग ने वरुण वेबरेजेस लिमिटेड के साथ MoU साइन किया

 

a961.jpeg

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उद्योग विभाग (झारखंड सरकार) और पेप्सिको की बॉटलिंग कंपनी वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडर स्टैंडिंग  (MoU) हस्ताक्षर संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में एक बेहतर उद्योग पॉलिसी बनाई है। राज्य सरकार का प्रयास है कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई उद्योग नीति के तहत लगातार कई अच्छी और विश्वसनीय उद्योग संस्थानों द्वारा झारखंड में निवेश करने की इच्छा जाहिर की है। नई उद्योग नीति के तहत निवेशक अब राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में कई जाने- माने उद्योग संस्थाओं द्वारा जमशेदपुर सहित अन्य जगहों पर अपने कंपनी का विस्तार किया है।

 

निजी सस्थानों में स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्थापित उद्योग संस्थानों में 75 प्रतिशत नौकरियां स्थानीय लोगों को मिले इस निमित्त राज्य सरकार द्वारा नियम भी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेशकों को एक बेहतर माहौल के साथ-साथ सुरक्षा भी मुहैया करायी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form