सरायकेला : कुकडु प्रखंड के खुदिलोंग गाँव में पीसीसी निर्माण कराने के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपस्थित विधायक सबिता महतो को एक ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन देते वक्त मंगल चन्द्र महतो ने कहा कि हमारे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है फिर भी हमारे गाँव में आज तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ गाँव में दो खाद्य आपूर्ति जन वितरण प्रणाली दुकान है वहां से लोगों को राशन सामग्री लाने में एवं बच्चों को विद्यालय आने-जाने में कितना कठिनाई का सामना करना पड़ता है
गाँव का रास्ता ठीक नहीं रहने के कारण किसान एक दम भौगोलिक अलगाव में जी रहा है । पुरा प्रखण्ड आकांक्षी प्रखण्ड घोषित हुआ फिर भी हमारा गाँव के लोग आज भी वहीं हाल में रह रहे हैं। इससे पूर्व 04/10/2023 को कुकड़ु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं 18/10/2023 को अनुमंण्डल पदाधिकारी चाण्डिल के बाद जिला मुख्यालय में 09/11/2023 को ज्ञापन सोपा गया था महोदय ने कहा भी था कि पहल करेगें लेकिन धरातल में अभी तक कुछ काम नहीं होने के कारण ईचागढ़ के विधायक के नाम पर ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान करने को कहा गया।
विधायक सबिता महतो ने भी तत्काल ही विषय को संज्ञान में लेकर उचित पहल करने हेतु संबंधित विभाग से बात लिए और जल्द से जल्द पीसीसी निर्माण कराए जाने को लेकर आश्वासन दिया।

आपका न्यूज़ पढ़कर अच्छा लगता है मैं lalukashyap.blogspot.com हूँ ।
ReplyDelete