
चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम में मेला देखने गई नाबालिग लड़की से 6 युवकों ने दरिंदगी की। बताया जाता है कि पीड़िता पश्चिम सिंहभूम के आनंदपुर में मेला देखकर लौट रही थी तभी 6 लड़कों ने उसे अगवा कर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से रेप किया। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह आनंदपुर में मेला देखने गई थी। तड़के 3 बजे मेले से लौटने के दौरान रास्ते में 6 आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया और सुनसान जगह पर ले गए। वहां सभी आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गैंगरेप की वारदात 21 दिसंबर को हुई थी। पीड़िता ने परिजनों को वारदात की जानकारी दी। 24 दिसंबर को परिजनों ने थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमित कुमार, चडरू चांपिया, शिवा कच्छप, अमित कच्छप, संजय कुजूर और धरमू कच्छप को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री और डीजीपी के निर्देश के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराध में कमी नहीं आ रही है। सोमवार को खूंटी में भी नाबालिग के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़िता 9वीं कक्षा में पढ़ती है। आशंका जताई जा रही है कि रेप के दौरान पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाया गया था।