10वीं की छात्रा को लेकर भागा 2 बच्चों का पिता, आरोपी गिरफ्तार

deogharnews.jpg

देवघर : देवघर के मोहनपुर से एक शादीशुदा युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक पर आरोप है कि उसने नाबालिग से शादी की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी ने 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा से शादी की है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग छात्रा और आरोपी को हिरासत में लिया है। 

परिवालों ने पुलिस को बताया कि आरोपी पड़ोस के मोहनकली गांव का रहने वाला है। वहां सीएसपी चलाने का काम करता है। बताया कि गांव के ही स्कूल में उनकी बच्ची 10वीं कक्षा में पढ़ती है। स्कूल आने-जाने के क्रम में वे एक दूसरे से मिला करते थे। इस दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गया। सोमवार को दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद आरोपी नाबालिग को लेकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर नाबालिग और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले को लेकर नाबालिग के परिवार वालों ने पुलिस से शिकायत की। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। वह 2 बच्चों का पिता है। उसने छात्रा को पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी कर ली। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिफ्तार कर लिया। पुलिस ने परिवार वालों से कहा है कि आरोपी दोषी पाया गया तो कार्रवाई होगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form