ट्रेन में चोरी करने वाले सांसी गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार



जमशेदपुर  : पूरे देश मे चलती ट्रेन से यात्रियों के आंख में धुल झोंककर चोरी करने के मामले में महारथ हासिल करने वाले सांसी गैंग के दो सदस्यों को आरपीएफ की फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को इसकी जानकारी टाटानगर आरपीएफ प्रभारी संजय कुमार तिवारी ने दी. उन्होंने बताया कि टाटानगर व आसपास के स्टेशनों में ऐसे कई मामले दर्ज हुए हैं जिनमें हरियाणा के इस सांसी गैंग की संलिप्तता सामने आई है. इस गैंग के मंसूबे पर पानी फेरने के उद्देश्य से टाटानगर आरपीएफ की फ्लाइंग स्क्वायड टीम लगातार कार्य कर रही थी. इसी कड़ी में शक होने पर राउरकेला से टाटानगर आ रही इस्पात एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रहे चार लोगों को आरपीएफ ने आदित्यपुर स्टेशन के पास पकड़ने की कोशिश की, तो उनमें से तीन भाग गए जबकि एक पकड़ा गया. बाद में उसके एक अन्य साथी को आदित्यपुर यार्ड के पास से पकड़ लिया गया. इनके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे. जांच के क्रम में उनके पास से एक बैग में कीपैड मोबाइल, तीन हजार रुपये नकद, चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार और लगभग 3.50 लाख रुपए के चोरी के गहने बरामद हुए हैं.


आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा का रहने वाला टिंकू उर्फ मोटा और बलवंत उर्फ काला शामिल है. जबकि दो अन्य साथी बिट्टू कुमार और अनूप सिंह फरार होने में कामयाब हुए है, जिनकी तलाश की जा रही है. ये सभी हरियाणा के रहने वाले हैं और सांसी गैंग से जुड़े हुए है. पूछताछ में जानकारी मिली है कि हावड़ा से टाटानगर आ रही एक महिला के बैग से इन लोगों ने लाखों के गहनों की चोरी की थी. इसके अलावा 15 दिन पहले राउरकेला में एक यात्री के 35 लाख रुपए के गहनों की चोरी हो गई थी. उस मामले में दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form