तेजस्वी की DMK नेता मारन को नसीहत, कहा- बिहारी अगर न हों तो...

TEJASWI.jpg

पटना : बिहारियों को लेकर विवादित बयान देने वाले DMK नेता दयानिधि मारन को तेजस्वी यादव ने नसीहत दी है। कहा कि बिहार के लोग अगर दूसरे राज्यों में काम ने करें, तो वहां का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाये। कहा कि बिहार के मजदूरों के बल पर ही तमिलनाडु, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों का जीवन पटरी पर दौड़ता है। कहा कि मारन को बिहारियों का सम्मान करना चाहिये। तेजस्वी ने आगे कहा कि DMK सामाजिक समानता और न्याय में भरोसा करने वाली पार्टी है। उसके सांसद की ओऱ से इस तरह का बयान आना चकित करने वाला है। कहा कि हम किसी भी तरह के ऐसे बयान की निंदा करते हैं। 

तेजस्वी ने पत्रकारों से कहा कि मारन का बयान ऐसे समय में आया है, जब देश में भाषा को लेकर विवाद होते रहते हैं। जबकि देश एक है औऱ हमें एक-दूसरे का सम्मान करना सीखना चाहिये। कहा कि मारन ने अगर किसी एक विशेष जाति के बारे में बयान दिया होता तो एक अलग बात होती। क्योंकि साफ-सफाई का काम विशेष जाति के लोग ही करते हैं। लेकिन उन्होंने हिंदी बोलने वाली एक पूरी आबादी को लेकर गलत बयान दिया है। इससे पूरे देश में हिंदी बोलनेवालों को अपमान हुआ है। गौरतलब है कि DMK सांसद मारन के बयान पर बीजेपी, जदयू, राजद औऱ कांग्रेस तक ने आपत्ति दर्ज की है।  

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form