
यूपी: उत्तर प्रदेश में एक नवविवाहिता ने पुलिस से ससुराल वालों की शिकायत की है। धोखे से शादी करने की बात कहकर महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति नंपुसक है। पत्नी का कहना है कि उसकी शादी धोखे में रख कर कराई गई। शादी के 6 महीने बाद पत्नी को पता चला कि उसका पति नपुंसक है। इसके बाद पत्नी मामले को लेकर थाना पहुंच गई। ससुराल वालों पर दहेज के नाम पर मारपीट का भी आरोप लगाया। उसने पति के साथ ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
पास आने से कतराता था पति
पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह बांदा जिले के तिंदवारी थानाक्षेत्र की रहने वाली है। 6 महीने पहले उसकी शादी हरिमपुर के रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी के बाद वह 3 महीने से अपने मायके में ही रह रही थी। उसे पति का हाव भाव कुछ ठीक नहीं लग रहा था। जब भी वह उसे पास बुलाती वह पास आने से कतराता था। बताया कि यह बात उसे रास नहीं आयी। उसने एक बार फिर पति के पास जाना चाहा तो पति ने फिर दूरी बनाने की कोशिश की। इससे तंग आ कर पत्नी ने पति से कारण पूछा, तब इस बात का खुलासा हुआ। पति ने बताया कि वह इसके लायक नहीं है। वह उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बना सकता है। बताया कि उसका इलाज चल रहा है। इतना सुनकर पत्नी भौंचक्का रह गई। इसके बाद उसने पति खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पास आने से कतराता था पति
इधर पत्नी के लगाए आरोपों के मुताबिक पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी पति को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। जांच में यह पता लगाया जायेगा कि उसका पति नपुंसक है या नहीं। पुलिस ने पत्नी को आश्वस्त किया कि अगर जांच में आरोपों की पुष्टि हुई तो पति पर कार्रवाई की जाएगी।