रांची: झारखंड में ठंड अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. राज्य के कई हिस्सों में 20 दिसंबर तक शीतलहरी चलेगी. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. रांची के तापमान अभी और 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कि गिरावट आने की संभावना है. वहीं कांके का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आपको बता दें कि कांके का तापमान शिमला के तापमान से भी कम है.शिमला का न्यूनतम तापमान 5.0 सेल्सियस दर्ज किया गया है.
वहीं झारखंड कि राजधानी रांची से सटे कांके का न्यूनतम तापमान शनिवार को 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं दूसरी ओर मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.रांची के मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आगामी दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. लेकिन इसके बाद मौसम के तापमान में अगले दो दिनों के अंदर 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है 21 दिसंबर से 23 दिसंबर को सुबह में कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है. बाद में आसमान साफ रहेगा. वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर दिशा से आने वाली सर्द हवा का प्रभाव बढ़ सकता है.
