पुजारी के साथ बर्बरता की हदें पार, आंख निकाला, जीभ और गुप्तांग काट कर शव को झाड़ियों में फेंका


पुजारी के साथ बर्बरता की हदें पार, आंख निकाला, जीभ और गुप्तांग काट कर शव को झाड़ियों में फेंका

रांची: बिहार के गोपालगंज से बर्बरता पूर्ण घटना सामने आई है.जहां एक पुजारी की बेहरमी से निर्मम हत्या कर उसके शव को क्षत-विक्षत कर दिया गया.पुजारी के शव के साथ हैवानियत की हदें पार की गई हैं. हत्या कर आंखें निकाल कर, गुप्तांग और जीभ काट कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया था.

 
सप्ताह भर से गायब थे पुजारी, गांव के पास हीं मिला शव 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार के अनुसार पुजारी गोपालगंज के थाना दानापुर के मांझा गाँव के निवासी थे. वह गांव के हीं बने मंदिर में पूजा करते थे. 11 दिसंबर की शाम से वह गायब थे. जिसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई थी.लेकिन पुलिस सप्ताह भर तक उन्हें ढूंढ नहीं पाई. जिसके बाद उनका शव  गांव के पास हीं झाडियों में मिला है. हत्यारों ने पुजारी के साथ काफी बर्बरता की है.आंखे निकाली गई हैं, गुप्तांग काटा गया है, जीभ काटा गया है उसके अलावा गर्दन में गोली मारी गई है. बताया जा रहा है कि मृतक के भाई अशोक कुमार साह भाजपा के मंडल अध्यक्ष और गाँव के पूर्व मुखिया हैं. 

 
आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम 

शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने गोपालगंज से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 27 जाम कर दिया.इस दौरान आक्रोशित लोगों ने आगजनी और पथराव भी किया.पुलिस ने इस भीड़ को शांत करने के लिए लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग की. आक्रोशित ग्रामीम हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.गोपालगंज पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन भी किया गया है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form