रांची: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में संजय पाहन हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल पत्नी, साला सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा गोली, हथौड़ा सिहत कई अन्य समानें बरामद की है. पुलिस की गिरफ्त में आए लोगों में सालो देवी, आशीष नेपाली, मानवेल खलखो, कमरू नाग, सूरज कुमार ठाकुर, अजहर अंसारी, धनेश्वर भगत और दाऊद एक्का के नाम शामिल है.
संजय पाहन का था किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध
रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय पाहन की किसी दूसरी महिला के साथ संबंध को लेकर घर में विवाद चल रहा था. इस पारिवारिक विवाद में पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर संजय पाहन की हत्या की साजिश रची. जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. बता दें, संजय पाहन की गोली मारकर हत्या की गई थी. उनका शव सदर थाना क्षेत्र के बूटी बस्ती स्थित उनके घर में ही पड़ा मिला था. हालांकि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शूटर सहित हत्या के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
बता दें, संजय पाहन की हत्या गोली मारकर की गई थी उसकी लाश 30 नवंबर की रात अपने ही घर के आंगन में खून से सने हुए मृत अवस्था में पाए गए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसपर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था जिसके बाद पीठ में गोली मार दी गई थी. मामले में पुलिस गहनता से जांच में चुटी थी. इस हत्याकांड को लेकर पुलिस को आशंका थी कि किसी करीबी द्वारा संजय पाहन की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने वारदात वाले क्षेत्र का कॉल डंप निकाला था जिसके आधार पर घटना वाली रात को कौन-कौन से मोबाइल फोन एक्टिव थे इसपर जांच पड़ताल की जा रही थी.
