Jamshedpur: शहर में पांच दिनों तक होगी विशेष सुरक्षा, नए साल में अतिरिक्त बल होंगे तैनात



 जमशेदपुर : नए साल के आगमन को लेकर सुरक्षा की भी तैयारियां कर ली गई है. इसको लेकर शुक्रवार से आगामी पांच दिनों तक जिला पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए है. इन पांच दिनों में सभी थानेदारों को अपने क्षेत्र में अलग-अलग समय पर एंटी क्राइम चेकिंग, एंटी ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग, पैदल गश्ती, अड्डेबाजों के लिए छापेमारी और रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक विशेष गश्त अभियान चलाने का आदेश दिया गया है. जानकारी देते हुए सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि यह पांच दिनों का विशेष अभियान है जिसकी तैयारी की जा चुकी है. इसमें 153 स्थलों और खाली क्वार्टरों को चिन्हित किया गया है जहां अड्डेबाजी होने की संभावना हो सकती है.

सिटी एसपी ने बताया कि जिला में फिलहाल जितने टाइगर मोबाइल के जवान मौजूद है इनके अलावा अन्य 75 बाइक दस्ते को निगरानी के लिए तैयार किया गया है. ये दस्ता शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में तैनात रहेंगे. वहीं जिले में 200 अतिरिक्त बल की भी तैनाती की जाएगी. जगह-जगह मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे. महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिलाओं की एक बाइक टुकड़ियां बनाई गई है जो सादे लिबास में क्षेत्र में गश्त करेंगी. इसके अलावा शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी. हर चेकिंग प्वाइंट पर एक एक ब्रेथ एनालाइजर दिया गया है जो नशे में गाड़ी चलाने वालों की जांच करेंगे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form