सिटी इन में नए साल के जश्न की तैयारी, सैक्सोफोनिस्ट लिपिका सामंत बिखेरेंगी जलवा



जमशेदपुर : एनएच 33 पारडीह चौक के पास स्थित होटल सिटी इन में नए साल के जश्न की तैयारी शुरु कर दी गई है. हर साल की तरह इस साल भी होटल प्रबंधन नए साल में कुछ अलग करने की तैयारी कर रहा है. इस साल 31 दिसंबर को रंगारंग कार्यक्रम के साथ-साथ सैक्सोफोनिस्ट लिपिका सामंत अपना जलवा बिखेरेंगी. इसकी जानकारी शुक्रवार को होटल के जनरल मैनेजर नीरज सिंह ने एक प्रेस वार्ता में दी. नीरज सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को यादगार बनाने के लिए देश की मशहूर सैक्सोफोनिस्ट लिपिका सामंत मौजूद रहेंगी. इसके साथ ही कोलकाता से डांस ग्रुप भी आ रहे हैं जो की अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form