जलसहिया के साथ आपत्तिजनक हाल में धराया अधिकारी, ग्रामीणों ने बांधकर पीटा

दििालमा.jpg

सरायकेला: बांधडीह गांव के ग्रामीणों द्वारा एक पेयजल अधिकारी की पिटाई की गई। उनकी हत्या भी हो जाती लेकिन वक्त पर पुलिस पहुंच गई और अधिकारी की जान बच गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बांधडीह गांव की एक जलसहिया के साथ पेयजल व स्वच्छता विभाग के डिस्ट्रिक्ट को आर्टिनेटर गौरांग चंद्र बेरा को आपत्तिजनक हालत में ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पेड़ में बांध दिया व लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। गौरांग चिल्लाता  रहा लेकिन गांव वाले उसे पीटते रहे। पिटाई करते हुए उसका वीडियो भी बनाया गया।

 

हालांकि पुलिस को इस घटना की सूचना हो गई। जिसके बाद पुलिस पहुंची और भीड़ से छुड़ाकर उसे ले गई। पुलिस ने जैसे ही युवक को पेड़ से खोला वह बेहोश हो गया। उसे लेकर पुलिस इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची। इसे लेकर किसी भी तरह की शिकायत थाने में नहीं की गई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form