हाइवा को फूंकने के आरोप में TSPC के 2 उग्रवादी गिरफ्तार

tpsc.jpg

चतरा : पुलिस  ने 2 TSPC के उग्रवादी को गिरफ्तार (2 TSPC militants arrested) किया है। पुलिस ने TSPC उग्रवादी संगठन के एरिया कमांडर नीरज गंझू और धनेश्वर करमाली को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने कई सामान भी बरामद किया है। इनमें एक कार्बाइन, USA मेड पिस्टल, एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा गोली, टीपीसी का पर्चा, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया है। इनपर ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के 2 हाइवा को फूंकने का आरोप है।

गौरतलब है कि 19 दिसंबर को चतरा के पिपरवार थाना क्षेत्र में जय अंबे ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के दो हाइवा को आग के हवाले कर दिया गया था। इस आगलगी में हाइवा डंपर पूरी तरह राख हो गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने घटना के दस दिनों के अंदर कार्रवाई करते हुए बेंती बरवाटोली जंगल से टीपीसी उग्रवादी संगठन के एरिया कमांडर नीरज गंझू और धनेश्वर करमाली को गिरफ्तार किया था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form