कांग्रेस आलाकमान ने धीरज साहू से पूछा : आखिर इतने पैसे कहां से आये...किसके हैं!

DHEERAJ.jpg

रांची : धीरज साहू के ठिकानों से मिली भारी राशि की बाबत कांग्रेस आलाकमान ने चुप्पी तोड़ी है। आलाकमान ने साहू से पूछा है कि इतने पैसे कहां से आये, ये किसके हैं। कांग्रेस का सांसद होने के आधार पर साहू से मिली राशि का स्पष्टीकरण मांगा गया है। हालांकि कांग्रेस आलाकमान अविनाश पांडेय ने ये स्पष्टीकरण मौखिक रूप से मांगा है। इस बात की जानकारी कांग्रेस के महासचिव सह झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय ने आज कांग्रेस भवन में पत्रकारों को एक मुलाकात में दी। पांडेय ने कहा कि भारी राशि की रिकवरी से जो सियासी हालात बन रहे हैं, उसे देखते हुए उन्होंने साहू से इसका जवाब देने के लिए कहा है। वे कांग्रेस पार्टी से सासंद हैं, इसके तहत उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वे सवालों के जवाब दें। 

हालांकि अविनाश पांडेय ने ये भी साफ किया कि इस मामले से पार्टी का कोई लेनादेना नहीं है। वे औपचारिक तौर पर साहू से सवाल कर रहे थे। कहा कि बीजेपी ने इस समय देशभर में कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों को निशाने पर ले रखा है। दूसरे दलों को बदनाम और कमजोर किया जा रहा है। बीजेपी ने ऑपरेशन लोटस इसीलिए शुरू किया है। कहां कि धीरज साहू के ठिकानों पर से मिले पैसों को नाहक कांग्रेस से जोड़कर देखा जा रहा है। इसकी निंदा की जानी चाहिये। कहा कि झारखंड में जबसे महागठबंधन की सरकार बनी है, तभी से इसे गिराने की कोशिश की जा रही है। धीरज साहू प्रकरण भी इस कोशिश की एक कड़ी है।

बता दें कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। छापेमारी का आज पांचवा दिन है। बीते चार दिनों में छापेमारी को 176 बैग रुपए मिले है। शुक्रवार रात तक यह 156 थी। टीम द्वारा अबतक 176 में से 40 बैगों की गिनती हुई है। अब भी 136 बैग बाकी है। चार दिनों से जारी नोटों की गिनती के दौरान कई नोट गिनने वाली मशीन जल चुकी है, लेकिन नोटों की गिनती अब भी जारी है। आज देर रात तक नोटों की गिनती खत्म होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कुल 50 कर्मचारी और 25 मशीनों नोटों की गिनती कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि जब्त नोटों का आंकड़ा 400 से पार जा सकता है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form