RIMS में इलाज करा रहे चैन स्नैचर को गोद में उठा कर ले भागी बीवी


rims_chor.jpg

रांची : रिम्स में भर्ती कुख्यात चैन स्नैचर शाकिब उर्फ देवा फरार हो गया है। शाकिब को उसकी पत्नी नेहा ने बड़े ही शातिर ढंग से भगाया है। दरअसल,देवा को उसकी पत्नी गोद में उठा कर अस्पताल से भाग गई। इस घटना के बाद रिम्स के तैनात सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार देवा रिम्स में पैर टूटने का इलाज करा रहा था। जहां उसकी पत्नी अपने एक सहयोगी के साथ पहुंची और अपराधी को लेकर फरार हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस उसी के आधार बना कर जांच कर रही है। हलांकि इस घटना के बाद झारखंड पुलिस पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। 


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवा रिम्स में पैर के टूटने का इलाज करा रहा था। पैर टूटे होने के कारण पुलिस ने उसे हथकड़ी नहीं लगाई थी। इसी दौरान रविवार दोपहर करीब 1 बजे उससे मिलने उसकी पत्नी वहां पहुंची। वहां तैनात जवानों को उसकी एक्स-रे करवाने की बात कही। पहली उसने स्टेचर ढूंढा लेकिन जब वह नहीं मिला तो अपने सहयोगी के साथ पति को गोद में उठा कर अस्पताल से फरार हो गई। जब यह घटना हुई उस वक्त सुरक्षा में तैनात दोनों कर्मी अस्पताल से बाहर चले गए थे। अब बरयातू पुलिस और रांची के दूसरे थाने की पुलिस देवा के खोजबीन में जुट गई है।


देवा को 26 नवंबर को अरगोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान भाग-दौड़ में उसका पैर टूट गया। जिसके बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया। जहां से पुलिस की नाक के नीचे से उसकी पत्नी ने बड़े ही शातिर ढंग से उसे भगा कर ले गई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form