रांची : झारखंड में सियासी सरगर्मी के बीच झारखंड प्रशासनिक सेवा के 117 अधिकारियों का मंगलवार को तबादला कर दिया। इन अधिकारियों को विभिन्न जिलों में डीडीसी, एसी, एसडीओ, डीटीओ और बीडीओ के पदों पर पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रभात कुमार बरदियार को सरायकेला खरसावां का डीडीसी, सतीश चंद्रा को साहेबगंज, संदीप कुमार दोराईबुरू को सिमडेगा और सुरजीत कुमार सिंह को लातेहार का डीडीसी समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं।