JSLPS में 1500 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ


रांची : JSLPS में जल्द 1500 कर्मियों की नियुक्ति होगी। 2 साल से ज्यादा समय से अटकी नियुक्तियों पर राज्य सरकार के शासी निकाय की तरफ से मंजूरी मिल गई है। Dpm, Pm, Cc, Bpm सहित कई पदों पर अब नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।
गौरतलब है कि इन पदों पर कर्मियों की भर्ती के लिए जेएसएलपीएस ने दो साल पहले विज्ञापन निकाला था। इसके लिए लिखित परीक्षा भी हुई थी। बीच में सरकार के द्वारा सारी नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक के बाद यह भी लटक गया था। हालांकि, जिनकी परीक्षा ली गयी थी उसका रिजल्ट आ गया है। ऐसे में सरकार से मंजूरी लेकर इन पदों पर बहाली हो सकती है। लेकिन उससे पहले कई प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। ये नियुक्तियां कलस्टर से लेकर राज्य स्तर तक होगी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form