कोलकाता : मकर संक्रांति के अवसर पर गंगासागर जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक प्रबंध किये गये हैं. इस दौरान पूर्व रेलवे सियालदह से नामखाना तक स्पेशल ट्रेनों काे चलाने का निर्णय लिया है. बुधवार को सियालदह मंडल के डीआरएम दीपक निगम ने डीआरएम बिल्डिंग के कॉन्फ्रेंस हाल में आयोजित एक प्रेसवार्ता में उक्त जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गंगासागर मेले के दौरान लाखों भक्त देशभर से कोलकाता और फिर गंगासागर मेला पहुंचते हैं. ऐसे में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सियालदह मंडल विस्तृत व्यवस्था कर रहा है. सियालदह मंडल इसकी तैयारी जोर-शोर से कर रहा है. गंगासागर मेला, भारत के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक, देशभर से लाखों तीर्थयात्रियों यहां पहुंचेंगे. सियादह मंडल में प्रति वर्ष ऐसी व्यवस्था की जाती है. श्री निगम ने बताया कि 12 से 17 जनवरी तक सियालदह डिवीजन में नामखाना और काकद्वीप के लिए 12 से अधिक विशेष ट्रेनें चलायी जायेंगी. सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सियालदह से नामखाना और काकद्वीप के लिए कई ट्रेनों के फेरों में वृद्धि की जायेगी.
