धनबाद : धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर ट्रेन का परिचालन बुधवार से शुरू हो गया. शाम 5.05 बजे धनबाद सांसद पीएन सिंह और विधायक राज सिन्हा ने धनबाद स्टेशन पर हरि झंडी दिखा कर ट्रेन को रवाना किया. कार्यक्रम में डीआरएम कमल किशोर सिन्हा, सीनियर डीओएम अंजय तिवारी, एसडीसीएस अमरेश कुमार आदि मौके पर मौजूद थे. इससे पूर्व चंद्रपुरा स्टेशन के एक नंबर प्लेटफाॅर्म से गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने साढ़े छह साल बंद रही इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. ट्रेन चंद्रपुरा स्टेशन से 10 मिनट विलंब से सुबह 7.20 बजे खुली.
