कुकड़ू : क्रांतिवीर वीर शहीद रघुनाथ महतो मूर्ति स्थापना समिति झिमड़ी के तत्वावधान में डहरे टुसु परब आयोजन के लिए झिमड़ी के आसपास से रवाना हुए सैंकड़ों लोग। गौरतलब है कि जमशेदपुर स्थित साकची आमबागान में पिछले साल की भांति आज 7 जनवरी रविवार को "डहरे टुसु परब" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड, बंगाल, ओडिशा आदि जगहों से हजारों की संख्या में टुसु प्रेमी शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरायकेला जिला प्रभारी प्रभात कुमार महतो की अध्यक्षता में सभी लोगों को रवाना किया गया। मौके पर श्री महतो ने कहा कि इस बार शहीद समिति झिमड़ी से निकाली गई झांकियों में आदिकालीन कुड़माली संस्कृति, राढ़ सभ्यता से जुड़े वन्य जीवन शैली एवं कृषि सभ्यता की प्रारंभिक काल को दर्शाया गया ।जिसकी तैयारी पहले से किया गया था चुकी। इसके अलावा टुसु गीतों के साथ हनुमान, बंदर, बाघ, भालू,मोर आदि के साथ छौउ मुखौटे में गणेश, कार्तिक, श्रीकृष्ण, राधा, सखियां, किरात-किरातिन जैसे प्रमुख किरदारों का भी नृत्य प्रस्तुत किया गया।
डहरे टुसु परब में शहीद रघुनाथ महतो मूर्ति स्थापना समिति झिमड़ी द्वारा निकाली गई झांकियों में राढ़ संस्कृति का झलक प्रस्तुत किया
byPrabhat Vision
-
