JPSC का बड़ा निर्णय, इस बार फिर से एक साथ होगी 3 सिविल परीक्षाएं



रांची: इस बार JPSC यानी झारखंड लोक सेवा आयोग ने एक साथ तीन सिविल परीक्षाएं लेने का फैसला लिया है. यानी इस बार नियुक्ति के लिए आयोग की ओर से 11वीं, 12वीं और 13वीं (सिविल सेवा -2021, 2022 और2023) संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. कार्मिक विभाग की तरफ से प्रस्ताव मिलने के बाद आयोग ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है. वहीं परीक्षा के लिए आवेदन करने को लेकर जल्द ही विज्ञापन भी जारी कर दिया जाएगा. बता दें, इस परीक्षा के माध्यम से आयोग कुल 349 पद (342 नियमित व 7 बैकलॉक पद) की रिक्तियों पर नियुक्ति करेगा. बता दें इससे पहले झारखंड लोक सेवा आयोग ने 7वीं, 8वीं, 9वीं, 10वीं (सिविल सेवा-2017, 2018, 2019, 2020) संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन किया था.  

आपको बता दें, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) संशोधित नियमावली 2021 के तहत ली जाएगी. कार्मिक विभाग के द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार ये सभी रिक्त पदें साल 2022 के 31 दिसंबर तक के हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित होने वाली 11वीं, 12वीं और 13वीं (पीटी) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को अप्रैल और मई 2024 में लेने की संभावना जताई गई है. वाणिज्यकर विभाग में कुल 63 खाली पदें हैं जिनमें 56 रेगुलर और 7 बैकलॉग है इसे ही सिविल सेवा प्ररंभिक परीक्षा में शामिल किया गया है. जबकि झारखंड सामाजिक सुरक्षा सेवा, झारखंड सूचना सेवा, झारखंड निबंधन सेवा, झारखंड नियोजन सेवा व झारखंड नगरपालिका सेवा के अंतर्गत 31 दिसंबर 2022 के शून्य रिक्ति रहने के कारण इसे प्रस्ताव में शामिल नहीं गया है.  

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 जनवरी 2024 को करीब 7 साल के बाद कुल 10 पदों के लिए जेपीएससी द्वारा सिविल सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का आयोजन होगा. इसके लिए राजधानी रांची 8 परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया है. जिसमें रांची के पुरूलिया रोड स्थित संत अन्ना गर्ल्स स्कूल, संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज, उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स उच्च विद्यालय, संत जॉन्स उच्च विद्यालय, संत जेवियर्स कॉलेज इंटरमीडिएट सेक्शन, संत अलोइस इंटरमीडिएट कॉलेज, संत पॉल्स कॉलेज, और संत पॉल्स उच्च विद्यालय. परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कुल 4261 अभ्यार्थियों के आवेदनों को विभिन्न कारणों की वजह से रद्द कर दिया गए है. वहीं इस परीक्षा में  3400 योग्य अभ्यर्थी के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form