रांची: पुणे-हावड़ा वातानुकूलित दुरंतो एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है. दुरंतो एक्सप्रेस की टाइमिंग में अगले कुछ दिन के लिए बदलाव किया गया है. ये ट्रेन अपनी निर्धारित समय सारिणी से अलग टाइम पर चलेगी. इस के पीछे वजह है कि सेंट्रल रेलवे के सोलापुर डिविजन में विकास कार्य चल रहा है. इस वजह से हीं दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा यह फैसला लिया गया है. इसके साथ हीं नॉर्दन रेलवे में भी विकास कार्य होना है. इस वजह से टाटा-अमृतसर-टाटा जालियावाला बाग एक्सप्रेस का मार्ग परिवतर्तन किया जाएगा.
दक्षिण पूर्व रेलवे ने 12221 पुणे-हावड़ा वातानुकूलित दुरंतो एक्सप्रेस के समय को तीन दिनों के लिए बदला है. यह ट्रेन 13 जनवरी को दोपहर 3:15 के बजाए 4:15 बजे हावड़ा से चलेगी. जबकि 15 व 20 जनवरी को दोपहर 3:15 के बजाए शाम चार बजकर 45 मिनट पर हावड़ा से निकलेगी.
नार्दन रेलवे में भी विकास का काम हो रहा है.इस वजह से 18103-18104 टाटा-अमृतसर-टाटा जालियांवाला बाग एक्सप्रेस के रुट में भी बदलाव किया गया है. 12, 15, 17 व 19 जनवरी को ये ट्रेन अपने तय रूट के बजाए वाराणसी, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ और लखनऊ चारबाग होकर चलेगी.
