झामुमो नेता हरि मुखी द्वारा उतरी छोटा गोविंदपुर के सुंदरहातु गाँव में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया



जमशेदपुर: भीषण ठंड को देखते हुये झामुमो नेता हरि मुखी द्वारा जमशेदपुर प्रखण्ड के उतरी छोटा गोविंदपुर के सुंदरहातु गाँव में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर से झामुमो जमशेदपुर प्रखण्ड उपाध्यक्ष जकता सोरेन भी उपस्थित थे।
 इस मौके पर हरि मुखी व जकता सोरेन द्वारा सुंदरहातु गाँव में जरूरतमंद लोगों व वृद्ध महिलाओं के बीच कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे। इस मौके पर हरि मुखी ने कहा कि भीषण ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है। आगामी दिनों में भी जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम किया जाएगा। इस मौके पर हरि मुखी, जकता सोरेन के साथ बबलू बिरुली, राज कुदादा, सुनील मुखी देव, सोनाराम मार्डी, माधुरी सरदार, रेणुका कुमारी, सलमा सोरेन व आँय लोग शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form