कन्नौज: एक रात में चार चोरियों की गाज दरोगा और सिपाही पर गिरी, निलम्बित



कन्नौज: तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे में एक साथ 4 दुकानों के ताले टूटने और 3 दुकानों में चोरी किए जाने के मामले को एसपी ने गम्भीरता से लिया है। चोरियों की गाज दरोगा और सिपाही पर गिरी है। जिन्हें एसपी ने निलंबित कर दिया। अब उनकी जांच कराई जा रही है।
2 दिन पहले तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के नजरापुर पट्टी गांव में एक ही रात चोरों ने 3 दुकानों में चोरी कर ली थी जबकि चौथी दुकान के भी ताले तोड़ दिए थे। चोरों ने रामू श्रीवास्तव के मेडिकल स्टोर और निखिल वर्मा, दीपू व आशीष वर्मा की ज्वैलरी शॉप के ताले तोड़कर चोरी कर ली थी।
चोरियों से गुस्साए दुकानदारों ने शिकायत करते हुए बताया था कि उनके क्षेत्र में रात के समय न कोई सुरक्षा के इंतजाम रहते हैं और न ही गश्त होती है। जिस कारण चोरों ने एक ही रात 4 दुकानों को निशाना बना डाला। दुकानदारों से मिली शिकायत के आधार पर पड़ताल कराई गई तो एसपी अमित कुमार आनंद को दरोगा हृदयराज उपाध्याय और सिपाही सचिन कुमार की लापरवाही नजर आई।
ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दरोगा हृदयराज व सिपाही सचिन कुमार को एसपी अमित कुमार आनंद ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने मामले की जांच सीओ तिर्वा डॉ. प्रियंका बाजपेयी को सौंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form