राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे सीएम हेमंत



रांची : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हो रही है. कई प्रदेशों से होते हुए यह यात्रा फरवरी के पहले सप्ताह में झारखंड में प्रवेश करेगी. लिहाजा झारखंड कांग्रेस अभी से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को झारखंड में ऐतिहासिक बनाने में जुट गई है. इस संबंध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने का न्योता भी दिया है. 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की सहमति भी दे दी है. संभव है कि संथाल के किसी जिले में न्याय यात्रा के सहभागी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी बनेंगे. राकेश सिन्हा ने कहा कि राज्य के 13 जिलों से उनके नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा होगी. ये यात्रा किस किस जिले से होकर गुजरेगी इसका रूट चार्ट अभी दिल्ली से नहीं आया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट चार्ट मिलने के बाद राजद, जदयू, आप, लेफ्ट एवं अन्य सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक की जाएगी. राकेश सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल होंगे. क्योंकि, न्याय यात्रा का मुद्दा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, संविधान पर हमला है. ऐसे में राज्य में आम जनता भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे और राज्य में एक ऐतिहासिक यात्रा होगी.


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form