Jamshedpur: सरना धर्म कोड की मांग को लेकर 7 अप्रैल को भारत बंद की घोषणा



जमशेदपुर : सरना धर्म कोड की मांग को लेकर जहां 30 दिसंबर को आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से भारत बंद आहूत किया गया था. इसी मुद्दे को लेकर एक बार फिर भारत बंद की घोषणा की गई है. कदमा में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि अगर 31 मार्च तक सरना धर्म कोड का ऐलान नहीं हुआ तो 7 अप्रैल को एक बार फिर से भारत बंद किया जाएगा. इस दौरान रेल-रोड चक्का जाम किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इस संबंध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र भी लिखा गया है. सालखन मुर्मू का कहना है कि “सरना धर्म कोड” भारत के प्रकृति पूजक लगभग 15 करोड़ हैं. आदिवासियों के अस्तित्व, पहचान, हिस्सेदारी  की जीवन रेखा है. मगर आदिवासियों को उनकी धार्मिक आजादी से वंचित करने के लिए कांग्रेस-बीजेपी दोषी है. 1951 की जनगणना तक यह प्रावधान था. बाद में कांग्रेस ने हटा दिया और अब भाजपा जबरन आदिवासियों को हिंदू बनाना चाहती है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form