चाईबासा : 31 दिसंबर की शाम से लापता नवविवाहिता की अर्धनग्न अवस्था में लाश नाले में मिली. नवविवाहिता की लाश मिलने की खबर पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते सैंकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किये. घटना चाईबासा के बोलानी थाना क्षेत्र की है. बोलानी के बालागोड़ा बस्ती में लाल बांध के निकट एक नाले में नव विवाहिता की लाश अर्धनग्न अवस्था में मिली. मृतका की पहचान बोलानी के बिरसा क्लब के निकट ढीपासाई निवासी हीरामती सिंकू के रूप में हुई है. मृतका की हत्या दुष्कर्म के बाद किये जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है. बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर की शाम मृतका अपने मायके से बाहर निकली थी, किन्तु वापस नहीं लौटी. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की मगर उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चला.
स्थानीय लोगों ने ही हीरामती सिंकू का क्षत विक्षित और अर्धनग्न अवस्था में शव नाले में देखा. घटना की सूचना मिलते ही बड़बिल एसडीपीओ प्रियेश रंजन छोटराय, थाना प्रभारी रामाकांत मुदूली और बोलानी थानेदार बी साहू घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. घटनास्थल की स्थिति और शव को देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि घटना दो दिन पहले की है. स्थानीय लोगों का कहना था कि हत्या पूर्व नियोजित तरीके से की गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका हीरामती सिंकु कुछ दिन पूर्व बोलानी ग्राम पंचायत निवासी रोहित चांपिया नामक एक लड़के से शादी की थी. लेकिन वह बोलानी में अपने मायके में ही रह रही थी. बोलानी पुलिस ने मृतका के पति रोहित चांपिया को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
.jpg)