लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एसटीएफ चीफ अमिताभ यश, भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्रनाथ तिवारी के साथ ही अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. | राम मंदिर (Ram Mandir), सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और स्पेशल टास्क फोर्स के चीफ अमिताभ यश (STF Chief Amitabh Yash) और भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी (Bharatiya Kisan Manch National President Devendra Tiwari ) को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले कथित दो आईएसआई एजेंट (ISI Agent) को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. लखनऊ (Lucknow) के विभूति खंड (Vibhuti Khand) थाना क्षेत्र से गोंडा के धानेपुरु के विषंभरपुर निवासी ताहर सिंह और कटरा बमडेरा के ओम प्रकाश मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने ईमेल आईडी के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी देवेंद्र तिवारी को भेजी थी, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी. जांच में सामने आया धमकी की मेल प्रसारित करने वाले भारतीय किसान नेता ने सुरक्षा लेने के लिए यह खेल कर रहा था. एसटीएफ के मुताबिक 27 दिसंबर 2023 को डीजीपी मुख्यालय से जानकारी मिली थी कि एक्स आईडी (X)@iDevendraOffice से ट्विट किया गया है कि आईएसआई संगठन के जुबैर खान नामक के युवक ने एक मेल की है. जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एसटीएफ चीफ अमिताभ यश, भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्रनाथ तिवारी के साथ ही अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. जिसके आधार पर धमकी वाला मैसेज भेजने वाली ई-मेल ईडी alamansarikhan608@gmail.com और zubairkhanisi199@gmail.com का प्रयोग किया गया है, जिसकी मदद से एसटीएफ टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
