रांची: झारखंड में इन दिनों ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है. ताजा मामले में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है. आरोप के मुताबिक इन्होनें नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से लगभग 6 लाख 50 हजार रुपए ले लिये थे.
10 लाख में नौकरी दिलाने की हुई थी डील
आरोप के मुताबिक दोनों ने साहिबगंज राजमहल के रहने वाले आशीष कुमार यादव को रेलवे में नौकरी दिलाने का वादा किया था. इसके नाम पर व्यक्ति से साढ़े छह लाख रुपये भी ले लिए थे. रेलवे में नौकरी दिलाने की डील 10 लाख में हुई थी. सितंबर 2023 तक उसने साढ़े छः लाख रुपए दे भी दिये थे. इसके बाद उसे धनबाद, जमशेदपुर बुला कर होटल में रखा लेकिन इस दौरान उसे दोनों पर शक होने लगा. आशीष को दोनों पर शक होने के बाद उसने धनबाद पुलिस से संपर्क किया. जहां पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.
